भारत
राष्ट्रपति के ग्वालियर पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी
jantaserishta.com
13 July 2023 1:19 PM IST

x
ग्वालियर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर के प्रवास पर है। राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर पहुॅची। हवाई अड्डे पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित प्रशासनिक अमले ने उनकी अगवानी की।
राष्ट्रपति के स्वागत की तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति का संस्कृति और विरासत की दिव्य नगरी ग्वालियर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ आत्मीय स्वागत किया। ग्वालियर की पावन धरा पर आपकी उपस्थिति हमारे लिए गर्व का विषय है। राष्ट्रपति ग्वालियर पहुॅचने के बाद महाराजा सर जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम जयविलास पैलेस देखने पहुॅची। जयविलास पैलेस में राष्ट्रपति मुर्मु महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया फिर म्यूजियम की लाइनेज गैलरी, मराठा गैलरी, इंडस्ट्रीयल गैलरी व प्रदर्शनी सहित दरबार हॉल इत्यादि का अवलोकन किया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का जयविलास पैलेस से गोले का मंदिर मुरैना लिंक रोड पर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ट्रिपल आईटीएम) पहुँचेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु यहाँ पहुँचने के बाद स्लम एरियाज (मलिन बस्तियों) के 10 बच्चों को ट्रिपल आईटीएम के स्टूडेंट ज्ञान मूमेंट के तहत पुस्तकें भेंट करेंगीं। इसी कड़ी में ट्रिपल आईटीएम के बॉयज हॉस्टल की आधारशिला भी रखेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु ट्रिपल आईटीएम के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी। वे परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व चेयरमेन पद्मविभूषण डॉ. अनिल काकोडकर को डॉक्टर ऑफ साईंस की मानद उपाधि से विभूषित करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु इसके पश्चात सायं पांच बजे एयर फोर्स स्टेशन से विमान द्वारा ग्वालियर से जयपुर के लिये प्रस्थान करेंगी। ट्रिपल आईटीएम के चौथे दीक्षांत समारोह में सात विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल प्रदान किए जायेंगे। साथ ही 283 विद्यार्थियों को बीटेक, एमटेक एवं मैनेजमेंट की उपाधियाँ प्रदान की जायेंगी।
Tagsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुद्रौपदी मुर्मुग्वालियरशिवराज सिंह चौहानPresident Draupadi MurmuDraupadi MurmuGwaliorShivraj Singh Chouhan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





