भारत
मध्यप्रदेश: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, देखें VIDEO
jantaserishta.com
26 Jan 2023 10:54 AM IST

x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजधानी के लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण किया, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के गैरीसन मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। गौरतलब है कि राज्य में हर तरफ गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह है और रंगारंग कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। सरकारी से लेकर निजी संस्थानों में ध्वजारोहण व अन्य कार्यक्रम हो रहे है। राज्यपाल पटेल ने राजधानी के लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों के संदेश दिया।
इसी तरह मुख्यमंत्री चौहान ने जबलपुर के गैरीसन मैदान में ध्वजारोहण किया और प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश में सरकार के कार्यो का जिक्र किया।
राज्य के अन्य हिस्सों में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जन प्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।
'गणतंत्र दिवस' समारोह। #Jabalpur #RepublicDay2023 https://t.co/1edrJYhzKV
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 26, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





