भारत

राज्यपाल ने सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर नई सरकार के गठन की अनुमति दी

Nilmani Pal
29 May 2026 8:06 AM IST
राज्यपाल ने सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर नई सरकार के गठन की अनुमति दी
x

कर्नाटक। कर्नाटक में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के साथ सत्ता संघर्ष पूर्ण विराम लगाते हुए तथा नेतृत्व परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करते हुए कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को इस पद से इस्तीफा दे दिया। दो दिन पहले ही पार्टी आलाकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ने का निर्देश दिया था। सिद्धरमैया ने यहां लोक भवन में राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंपने के तुरंत बाद प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

यह भी पढ़े

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को बेंगलुरु की एक विशेष अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें 2017 के इनकम टैक्स चोरी मामले में दो साल की अवधि के लिए विदेश यात्रा करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इसके लिए अदालत ने कुछ शर्तें भी तय की हैं।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट केएन शिवकुमार ने डीके शिवकुमार की उस अर्जी को मंजूर किया, जिसमें उन्होंने आधिकारिक और कारोबारी कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। यह अनुमति उनके खिलाफ चल रहे टैक्स चोरी मामले में जमानत की शर्तों के तहत मांगी गई थी।


Next Story