भारत

सरकार खोया हुआ मोबाइल फोन फिर दिलाने के लिए 17 मई को नया पोर्टल लॉन्च करेगी

jantaserishta.com
13 May 2023 11:16 PM IST
सरकार खोया हुआ मोबाइल फोन फिर दिलाने के लिए 17 मई को नया पोर्टल लॉन्च करेगी
x

नई दिल्ली: विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस के मौके पर 17 मई को सरकार नया पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट संचारसाथी डॉट इन लॉन्च करने जा रही है। यह नया पोर्टल लाखों लोगों को उनके खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने में मदद करेगा। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव 17 मई को संचार साथी पोर्टल का आधिकारिक तौर पर अनावरण करेंगे। यह पोर्टल पूरे देश में उपलब्ध होगा और सभी दूरसंचार सर्किलों से जुड़े खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को टैक करेगा।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि अभी तक यह पोर्टल केवल दिल्ली और मुंबई सर्किलों कार्य कर रहा है। अब तक इस पोर्टल की मदद से 4,70,000 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक किया जा चुका है। साथ ही, इस पोर्टल के माध्यम से 2,40,000 से अधिक मोबाइल फोन को ट्रैक किया गया है। इसके अलावा पोर्टल के जरिए करीब 8,000 फोन भी बरामद किए गए हैं।
इस पोर्टल की मदद से यूजर्स अपने सिम कार्ड नंबर तक भी पहुंच सकते हैं और अगर किसी को मालिक की आईडी के माध्यम से सिम का उपयोग करते हुए पाया जाता है तो उसे ब्लॉक कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story