भारत

नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सरकार, आगे भी चलेगी: शाहनवाज हुसैन

jantaserishta.com
29 Jun 2024 5:38 PM IST
नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सरकार, आगे भी चलेगी: शाहनवाज हुसैन
x
पटना: भाजपा नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कई मुद्दों पर पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि भाजपा के किसी भी नेता की कोई नाराजगी नहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने नेतृत्व में सरकार चल रही है और आगे भी चलेगी।
जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी मजबूती के लिए बैठक की है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू मजबूत होती है, तो एनडीए भी मजबूत होगी। जदयू और भाजपा का रिश्ता, इतिहास के सबसे अच्छा दौर में है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है, एनडीए काम कर रही है। एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे भी एकजुट होकर काम करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भी बिहार में एनडीए की सरकार बनाएगी। भाजपा के किसी भी नेता की कोई नाराजगी नहीं है। सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं।
अश्विनी चौबे की ओर से सम्राट चौधरी पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने भाजपा के लिए बहुत मेहनत की है। उनके नेतृत्व पर सवाल उठाना सही नहीं है, पार्टी के लिए मेहनत करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह जब से भाजपा में आए हैं, तब से वह भाजपा के हैं। भाजपा में शामिल होने वाले तमाम नेता हमारे दिल में हैं।
"बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा भाजपा का हो", अश्विनी चौबे के इस बयान पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और आगे भी रहेंगे। नीट को लेकर विपक्ष से ज्यादा चिंता सरकार को है। विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति न करे। छात्रों की चिंता हम कर रहे हैं, यह हमारा फर्ज भी है। नीट मामले में जो भी दोषी होगा, सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story