भारत
रोपवे टूटने की घटना पर सरकार सख्त; इंजीनियर सस्पेंड, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी
jantaserishta.com
30 Dec 2025 12:40 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
पटना: बिहार के रोहतास में निर्माणाधीन 13 करोड़ रुपए की रोपवे ट्रायल के दौरान धराशाई होने की घटना पर सरकार ने कार्रवाई की है। बिहार पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने जांच में दोषी पाए गए इंजीनियरों और ठेकेदार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
मंत्री ने मंगलवार को कहा कि रोपवे ट्रायल के दौरान टूटा था और यह घटना लापरवाही का नतीजा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हादसे के बाद सरकार ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट में संवेदक यानी निर्माण कंपनी के साथ-साथ पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों की गंभीर लापरवाही का खुलासा हुआ। रिपोर्ट में तकनीकी गड़बड़ी और ट्रायल के दौरान सुरक्षा नियमों में चूक की बात सामने आई है।
पटना में मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद परियोजना से जुड़े प्रोजेक्ट इंजीनियरों को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। साथ ही, जिस निर्माण कंपनी ने रोपवे का काम किया था, उसे ब्लैकलिस्टेड करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
उन्होंने बताया कि जिस डिज़ाइन से यह बनाया जा रहा था, उसमें भी खामियाँ रही हैं, जिसके कारण यह स्थिति आई है। उन्होंने बताया कि उसकी भी जांच कराई जा रही है। बता दें कि रोहतास में निर्माणाधीन 13 करोड़ रुपए का एक रोपवे ट्रायल के दौरान धराशाई हो गया। इस घटना में रोपवे का पिलर और ट्रॉली अचानक गिर गए। यह रोपवे रोहतास प्रखंड मुख्यालय से ऐतिहासिक चौरासन मंदिर तक के दुर्गम रास्ते को सुगम बनाने के लिए बनाया जा रहा था। इसे नए साल में पर्यटकों के लिए खोलने की प्लानिंग थी।
ट्रायल के दौरान रोपवे का पिलर भार सहन नहीं कर सका और ट्रॉली समेत नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि उस समय ट्रॉली में कोई व्यक्ति सवार नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि टल गई। उल्लेखनीय है कि यह रोपवे रोहतास प्रखंड मुख्यालय से ऐतिहासिक चौरासन मंदिर तक के दुर्गम रास्ते को सुगम बनाने के लिए बनाया जा रहा था। इसे नए साल में पर्यटकों के लिए खोलने की प्लानिंग थी।
Tagsबिहाररोपवे टूटने की घटना पर सरकार सख्तबिहार न्यूज़इंजीनियर सस्पेंडBihar government takes strict action over ropeway collapse incidentBihar NewsEngineer suspended.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





