भारत

जो वादा किया, वह पूरा कर रही है सरकार : उपेंद्र कुशवाहा

jantaserishta.com
20 Nov 2024 3:38 PM IST
जो वादा किया, वह पूरा कर रही है सरकार : उपेंद्र कुशवाहा
x
पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को कहा कि जहां भी मतदान हो रहा है, वहां से अच्छी खबर है। सभी जगहों पर एनडीए की जीत होगी और एनडीए की सरकार बनेगी।
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए नहीं गए लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। एनडीए की सरकार बनेगी। कहीं कोई कठिनाई नहीं है।
शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है। सरकार और मुख्यमंत्री ने जो वादा किया है, वह पूरा किया जा रहा है। लोगों को अधिक से अधिक रोजगार और नौकरी देने की दिशा में सरकार मजबूती से काम कर रही है। मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत आभार।"
नियुक्ति पत्र के वितरण पर विपक्ष के सवालों पर सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सवालिया लहजे में कहा, "क्या उनको यह पता कि रोड मैप क्या होता है? बोलने के लिए कुछ भी बोलते रहने का कुछ मतलब नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपना विजन है, सरकार का विजन है उस विजन के अनुकूल काम हो रहा है।"
महाराष्ट्र चुनाव के दौरान कैशकांड में भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े का नाम उछलने पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ आरोप लगाते रहते हैं लेकिन आरोपों से कुछ नहीं होता है। भाजपा के नेताओं ने इसको लेकर अपनी बात कह दी है। जो सच बात थी, वह सामने आ गई है। इसलिए, विपक्ष के कहने से कुछ होने वाला नहीं है। भाजपा के 'बटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की बात से मैं सहमत नहीं हूं। इसमें मेरी सहमति नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story