भारत

धर्म संसद के आयोजन पर सरकार ने लगाई रोक, जिलें में धारा 144 लागू

jantaserishta.com
26 April 2022 11:07 PM IST
धर्म संसद के आयोजन पर सरकार ने लगाई रोक, जिलें में धारा 144 लागू
x
पढ़े पूरी खबर

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में होने वाली धर्म संसद पर सरकार ने रोक लगा दी है. इसके साथ ही पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है. यह धर्म संसद हरिद्वार जिले के रुड़की के जलालपुर में 27 अप्रैल को होनी थी. 27 अप्रैल को होने वाली इस धर्म संसद पर आज ही सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को फटकार लगाई थी.

देश की शीर्ष अदालत ने उत्तराखंड सरकार को चेताते हुए कहा कि भड़काऊ भाषण पर लगाम नहीं लगी, तो वरिष्ठ अफसरों को इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को एक हलफनामा दायर कर यह स्पष्ट करने के लिए भी कहा है कि कार्यक्रम में कुछ गलत होने से रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार ने पूछा था कि ऐसे मामलों के लिए पहले आ चुके निर्देशों के पालन के लिए लिए क्या कदम उठाए गए है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story