भारत

विपक्ष को सम्मान नहीं देती है सरकार : मृत्युंजय तिवारी

jantaserishta.com
12 Sept 2025 2:27 PM IST
विपक्ष को सम्मान नहीं देती है सरकार : मृत्युंजय तिवारी
x
पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देश के 15वें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। राहुल गांधी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने पर राजद की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार का अंग है, लेकिन सत्ता पक्ष, विपक्ष को सम्मान नहीं देता है।
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचने के बारे में कांग्रेस ही बता पाएगी। मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि सत्ता पक्ष की ओर से विपक्ष का सम्मान नहीं किया जाता और मजाक उड़ाने का काम किया जाता है। विपक्ष भी सरकार का अंग होता है, लेकिन ये सरकार विपक्ष को समाप्त करने में लगी हुई है।"
बिहार कांग्रेस के एआई वीडियो पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "प्रधानमंत्री की 'मां' हो या दुनिया में किसी और की 'मां', सबका सम्मान होना चाहिए। हमारे देश को 'भारत मां' का दर्जा दिया गया है और यहां 'मां' का सम्मान होना चाहिए। कोई भी अगर अपशब्द कहता है तो उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।"
राजद प्रवक्ता ने बिहार बंद को लेकर सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा, "'मां' के मुद्दे पर बिहार में बंद कराया गया था, लेकिन बिहार की माता-बहनों ने इस मुद्दे को खारिज कर दिया। कितनी माता-बहनों का अपमान हुआ, इसका जवाब लोग सरकार से चाहते हैं। कांग्रेस ने आईना दिखाया है, लेकिन सियासत में 'मां' को लाना उचित नहीं। भावनाओं पर खेलकर वोट लेना गलत है, मां के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।"
राजद प्रवक्ता तिवारी ने भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के मैच को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हमारे देश के नागरिकों की जान आतंकियों ने ली है। लगातार सवाल उठते हैं कि आतंक को पनाह कौन देता है? आतंकी घटनाओं के तार कहां से जुड़े हैं, यह सरकार ही बता सकती है। प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि 'एक साथ खून और पानी नहीं बहेगा', लेकिन खेल भावना का सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि खेल सशक्त माध्यम है, जो सांप्रदायिक सौहार्द, सद्भावना और भाईचारे का माहौल बनाता है। खेल भावना में अगर राजनीति आ जाए तो राजनीति निखर जाती है, लेकिन खेल में राजनीति आने से खेल चौपट हो जाता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story