भारत
गुंडे ने सरेआम पुलिसकर्मी को धमकाया, वीडियो सामने आने के बाद खलबली
jantaserishta.com
18 Dec 2025 4:59 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
ग्वालियर: 'अब तू मरेगा, खुलेआम यह बात कह रहा हूं...' एक हिस्ट्रीशीटर ने दिनदहाड़े बीच बाजार में पब्लिक के सामने पुलिसकर्मी को कुछ इस अंदाज में जान से मारने की धमकी दे डाली.
नजारा मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर स्थित शिंदे की छावनी इलाके का था और यह हिस्ट्रीशीटर इलाके का ही बदमाश अशोक जाटव था. 20 से अधिक गंभीर अपराध इस बदमाश के नाम पर ग्वालियर जिले समेत अन्य जिले के थानों में दर्ज हैं. बदमाश के हौसले इतनी बुलंद हैं कि उसने सरे बाजार एक पुलिसकर्मी को भी जान से मारने की धमकी दे डाली.
यह पूरा घटनाक्रम पड़ाव थाना इलाके में हुआ. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पड़ाव थाना पुलिस को मुखबिर ने जानकारी दी थी कि बाइक सवार कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं.
इसी सूचना पर से पुलिस की एक टीम ने बाइक सवार बदमाशों का स्टेशन बजरिया इलाके से पीछा करना शुरू कर दिया. पुलिस को देखकर बदमाशों ने अपनी मोटरसाइकिल दौड़ा दी. शहर के अलग-अलग रास्तों से पुलिस को चकमा देते हुए यह बाइक सवार बदमाश शिंदे की छावनी इलाके में पहुंच गए. पड़ाव थाने का आरक्षक शिवकुमार यादव इन बदमाशों के काफी नजदीक पहुंच गया. शिवकुमारने शिंदे की छावनी इलाके में पब्लिक की मदद से इन बदमाशों को पकड़ लिया.
शिवकुमार ने जैसे ही हिस्ट्रीशीटर अशोक जाटव का कॉलर पकड़ा तो, हिस्ट्रीशीटर अशोक जाटव तैश में आ गया. उसने आरक्षक शिवकुमार यादव को ही जान से मारने की धमकी दे डाली. यह देखकर एक बार को तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गया. हालांकि तुरंत ही अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को काबू कर लिया. पकड़ा गया एक बदमाश अशोक जाटव है तो दूसरा विवेक वाल्मीकि है. दोनों पर ही 20-20 से अधिक अपराध दर्ज हैं.
पुलिस को उनके पास से एक कट्टा भी मिला है. पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन गुंडे का पुलिस को धमकी देने का अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Tagsग्वालियरग्वालियर न्यूज़ग्वालियर पुलिसपुलिस कांस्टेबलहिस्ट्रीशीटरGwaliorGwalior NewsGwalior PolicePolice ConstableHistory Sheeter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





