भारत

पटरी के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी...नीचे लेटा था युवक, फिर...

jantaserishta.com
10 Feb 2022 5:34 PM IST
पटरी के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी...नीचे लेटा था युवक, फिर...
x
देखें दंग करने वाला वीडियो।

सवाई माधोपुर: आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी, 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई', यह राजस्थान के सवाई माधोपुर एक शख्स पर बिल्कुल सटीक साबित हुई है. युवक के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई और युवक को खरोंच तक नहीं आई.

दरअसल गंगापुर सिटी में करौली और हिंडौन फाटक के बीच दिल्ली मुंबई मेन लाइन पर एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की खबर लोगों को मिली थी. जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग उसे देखकर दंग रह गए.
वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था और उसके ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजरती हुई दिख रही है. रेल पटरी पर पड़े हुए युवक का नाम डालचंद महावर है जिसकी उम्र 27 साल है. पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई, लेकिन उसे एक खरोंच तक नहीं आई.
जानकारी के मुताबिक युवक गंगापुर सिटी के नसिया कॉलोनी का रहने वाला है और आदतन शराबी है. शराब के नशे में युवक रेलवे पटरी पार कर रहा था इस दौरान नशे में होने की वजह से रेल लाइन की दोनों पटरियों के बीच में फंस गया. सिर में चोट लगने की वजह से बेहोश हो गया और ट्रैक पर ही पड़ा रहा.
इसी दौरान ट्रैक पर एक मालगाड़ी दिल्ली से मुंबई की ओर गुजर रही थी. युवक रेलवे पटरियों के बीच पड़ा रहा और पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से निकल गई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story