भारत
AC बोगी का शीशा टूटा, यात्री का सिर फटा, क्यों यात्रियों को आया इतना गुस्सा?
jantaserishta.com
14 Jun 2024 10:41 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आधा दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
पटना: सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चौसा स्टेशन पर असामाजिक तत्वों ने गुरुवार को जमकर पथराव किया। देर शाम मेमू ट्रेन को चौसा स्टेशन पर रोककर इस एक्सप्रेस ट्रेन को गुजारा जा रहा था। इसे लेकर पैसेंजर ट्रेन के आक्रोशित यात्रियों ने ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया। घटना में ट्रेन के चार एसी बोगियों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। एक यात्री का सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि आधा दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं। इधर बिहार दैनिक यात्री संघ ने घटना की निंदा की है और रेलयात्रियों पर पथराव को गलत बताया है। ट्रेन से सफर कर रहे मुजफ्फरपुर के यात्री इम्तियाज आलम का पथराव में सिर फट गया है। दानापुर स्टेशन पर इस ट्रेन के पहुंचने के बाद इम्तियाज ने बताया कि घटना उस समय हुई जब ट्रेन मध्यम गति से चौसा स्टेशन से गुजर रही थी। कई यात्री बोगी के दरवाजे के पास भी सफर कर रहे थे। अचानक असामाजिक तत्वों ने ट्रेन की एसी बोगी, बी टू , बी थ्री, बी फोर, बी फाइव पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से चारों बोगियों में यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। कई यात्री ट्रेन के शौचालय और बोगियों के जोड़ के बीच जाकर अपना बचाव किया।
हालांकि जब तक लोग समझ पाते तब तक आधा दर्जन यात्री चोटिल हो चुके थे। इस दौरान इम्तियाज को गंभीर चोट आई । इधर ट्रेन पर अचानक हुए पथराव की जानकारी मिलते ही रेलवे में हड़कंप की स्थिति हो गई। बक्सर से लेकर दानापुर रेलवे कंट्रोल तक फोन की घंटियां घनघनाने लगी। आरपीएफ के अफसर मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना के बाद यात्रियों के चेहरे पर काफी देर तक दहशत की स्थिति बनी रही।
घटना में घायल यात्री इम्तियाज ने बताया कि सिर में चोट लगने के बाद उसने कोच अटेंडेंट व अन्य लोगों से प्राथमिक इलाज के इंतजाम की बात कही लेकिन चौसा से पटना के बीच कहीं भी इलाज नहीं हुआ। मामले में दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने कहा कि सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस पर पथराव की सूचना मिली है। चौसा में एक पैसेंजर ट्रेन को रोककर इसे पास कराया जा रहा था। उसी वक्त कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। एक यात्री के चोटिल होने की सूचना है। घटना की जांच की जा रही है।
Tagsसिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेनट्रेनपथरावSecunderabad-Danapur Express TrainTrainStone pelting
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





