भारत

लड़की वालों ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, भागकर शादी करना पड़ा भारी

Nil dhankar
24 Dec 2021 6:34 AM IST
लड़की वालों ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, भागकर शादी करना पड़ा भारी
x

demo pic 

सनसनीखेज मामला

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में प‌रिवार की रजामंदी के ‌‌खिलाफ भागकर शादी करने से नाराज युवती के प‌रिवार वालों ने युवक को अगवा कर उसकी ‌पिटाई कर दी. आरोप है ‌कि आरोपी, युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे सागरपुर इलाके में फेंककर फरार हो गए. बुधवार देर रात राहगीर की मदद से पु‌लिस को घटना की जानकारी ‌मिली. युवक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. राजौरी गार्डन थाना ने पु‌लिस युवक के बयान पर अगवा कर जान से मारने की को‌शिश का मामला दर्ज कर ‌लिया है. पु‌लिस आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को ‌हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

पुलिस के मुताबिक पीड़ित 22 साल का युवक परिवार के साथ रघुवीर नगर में रहता है. उसका सागरपुर की 20 साल की युवती से करीब दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों ने अपने प‌रिवार वालों को शादी करने के ‌लिए राजी करने की को‌शिश की, ले‌किन उन्होंने मना कर ‌दिया. 21 दिसंबर को युवक और युवती भागकर जयपुर पहुंचे. जहां दोनों ने एक मं‌दिर में शादी कर ली. शादी करने के बाद 22 दिसंबर को दोनों ‌दिल्ली पहुंचे और राजौरी गार्डन इलाके में वे रुके हुए थे.

इस बात की भनक युवती के प‌रिजनों को लग गई. जिसके बाद राजौरी गार्डन पहुंचकर युवती के प‌रिजन दोनों को अपने साथ सागरपुर ले गए. आरोप है ‌कि वहां पर युवक के साथ मारपीट की गई. फिर युवक को दूसरी जगह पर ले जाकर धारदार ह‌थियार से उसके ‌प्राइवेट पार्ट को काट ‌दिया गया. युवक का सागरपुर के एक जंगल में फेंक ‌दिया गया.

जानकारी के मुताबिक सागरपुर थाना पु‌लिस को राहगीर की मदद से घटना की सूचना ‌‌मिली. पु‌लिस ने घायल युवक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पी‌ड़ित युवक से पूछताछ में पता चला ‌कि युवती के प‌रिजनों ने उसे राजौरी गार्डन से अगवा ‌किया था. घटना की जानकारी राजौरी गार्डन थाना पु‌लिस को दी गई. पु‌लिस ने युवक से पूछताछ करने के बाद मामला दर्ज कर ‌लिया. पु‌लिस का कहना है ‌कि युवती का बयान भी दर्ज ‌किया गया है. आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को ‌हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जायगी।


Next Story