Top News

लड़की वालों ने दूल्हे को धुन दिया, बारातियों की भी जमकर खातिरदारी

jantaserishta.com
1 Dec 2023 2:57 PM IST
लड़की वालों ने दूल्हे को धुन दिया, बारातियों की भी जमकर खातिरदारी
x

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में अजीमनगर थाना क्षेत्र में दिन की बारात रात को पहुंची तो हंगामा हो गया। खफा लड़की पक्ष में दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। बारातियों ने भी लड़की पक्ष के युवाओं को जमकर पीटा। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से खिसक लिए। पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया है।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के चौधरी मैरिज हॉल इमरता का है। गुरुवार को मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम था जिसमें दो बारात को आना था। एक बारात तो तय समय के मुताबिक मैरिज हॉल पहुंच गई। लेकिन दूसरी बारात करीब चार बजे तक नहीं पहुंची। इस दौरान संपर्क साधा तो मालूम हुआ दुल्हा घर से भाग चुका है। शाम तक बारात नहीं पहुंची तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस हरकत में आई तो दूल्हे की तलाश शुरू हो गई। गांव से कुछ दूर गन्ने के खेत के पास दूल्हा पकड़ा गया। करीब एक दर्जन बारातियों के साथ दूल्हा घर से ससुराल को चल दिया। रात करीब 9 बजे बारात मैरिज हॉल पर पहुंची तो हंगामा हो गया। चौकी इंचार्ज योगेश कुमार मैरिज हॉल पहुंच गए। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भाग लिए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story