भारत
प्रेमिका से मिलने गए युवक को लड़की के घरवालों ने मार डाला, मदद कर रही महिला के साथ भी मारपीट
jantaserishta.com
23 Aug 2023 8:56 AM IST

x
आठ गिरफ्तार.
रांची: चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सलैया गांव में प्रेमिका से मिलने गए कुंदन कुमार को लड़की के घरवालों और गांव के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। प्रेमिका से मुलाकात में उसकी मदद कर रही गोली देवी नामक महिला को भी लोगों ने बुरी तरह पीटा। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। बताया गया कि कुंदन कुमार का गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 20 अगस्त की शाम वह गांव की एक महिला गोली देवी की मदद से उससे मिलने की कोशिश कर रहा था तभी लड़की के घरवालों और गांव के कई लोगों ने दोनों को पकड़ा और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।
दोनों को इलाज के लिए हंटरगंज स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां कुंदन ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से जख्मी महिला गोली देवी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई। जांच में पूरे मामले का खुलासा हो गया। इसके बाद गांव के श्रवण कुमार, रंजीत भुईयां, कांग्रेस भुईयां, रंजू देवी, सविता देवी, शोभा देवी, सोमरी देवी और कमलेश भुईयां को गिरफ्तार किया गया है।
एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई। एसआईटी में उनके अलावा हंटरगंज पुलिस निरीक्षक प्रमोद पांडेय व थाना प्रभारी सनोज चौधरी शामिल थे। जांच-पड़ताल के दौरान एसआइटी ने पिटाई के लिए इस्तेमाल किए गए तीन डंडे, दो मोटरसाइकिल, एक गमछा और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





