भारत
लड़की के परिवारवालों ने पिता को उतारा मौत के घाट, प्यार हुआ था बेटे को
jantaserishta.com
23 March 2024 9:13 AM IST

x
तनाव के मद्देनजर पुलिस गांव में पेट्रोलिंग कर रही है।
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में बेटे के लव अफेयर की सजा उसके पिता को मिली। जब लड़की के परिवारवालों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। औराई थाने की विशनपुर गोकुल पंचायत के विस्था गांव में गुरुवार देर रात प्रेम विवाह करनेवाले युवक के पिता सुरेंद्र सहनी (55) की लड़की के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।
सुरेंद्र के बेटे मुकेश सहनी ने छह साल पहले (2017) गांव के ही राकेश सहनी की बेटी से प्रेम विवाह किया था। लड़की का पिता इससे नाराज था। पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा रामबाबू सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शादी के बाद मुकेश पत्नी के साथ परदेस चला गया। चार साल बाद गांव लौटने पर लड़की का पिता दोनों को गांव से बाहर जाने की धमकी देता रहता था।
इसी बीच गुरुवार रात करीब 11 बजे आधा दर्जन लोगों ने मिलकर सुरेंद्र की हत्या कर दी। मुकेश ने पत्नी के पिता व चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपित राकेश सहनी अभी पंचायत समिति सदस्य है। थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि परिजनों के फर्द बयान के बाद अन्य की गिरफ्तारी होगी। तनाव के मद्देनजर पुलिस गांव में पेट्रोलिंग कर रही है। हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। और ये घटना गांव में चर्चा का विषय बन गया है।
Tagsमुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर पुलिसलव अफेयरपिताहत्याक्राइम न्यूज़MuzaffarpurMuzaffarpur PoliceLove AffairFatherMurderCrime News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





