भारत

शटर तोड़कर लड़की का शव बाहर निकाला गया, घर में मातम का माहौल, पुलिस ने कही यह बात

jantaserishta.com
19 Feb 2022 4:51 PM IST
शटर तोड़कर लड़की का शव बाहर निकाला गया, घर में मातम का माहौल, पुलिस ने कही यह बात
x
इलाके में मचा हड़कंप।

नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला इलाके में बंद पड़ी दुकान से 13 साल की नाबालिग बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची पिछले एक सप्ताह से लापता थी. बच्ची के गुमशुदगी का मामला भी थाने में भी दर्ज हुआ था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद से बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बताया जा रहा है कि बच्ची एक सप्ताह पहले पास की ही दुकान पर सामान लेने गई थी. जिसके बाद से वो लापता हो गई थी. घरवालों ने बच्चे को ढूंढने की काफी कोशिश की पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. फिर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ी. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
दूकान से बदबू आने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब दुकान का शटर तोड़ा तो अंदर बच्ची की लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ी हुई थी. बच्ची के शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि पहले उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया फिर हत्या की गई. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
लाश को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह लाश 5-6 दिन पुरानी है यानी जिस दिन लड़की को किडनैप किया गया उसी दिन उसका कत्ल कर दिया गया था. शक है कि बच्ची का गला दबा कर हत्या की गई है. गौरतलब है कि जिस दुकान पर बच्ची दूध लेने गई थी उसी दुकान के बगल वाली दुकान में बच्ची का शव मिला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story