भारत

कुएं में मिली थी युवती की लाश, अब हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
6 Jun 2022 12:29 PM IST
कुएं में मिली थी युवती की लाश, अब हुआ ये खुलासा
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद से पुलिस ने हत्या के आरोप में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते 16 साल की लड़की की हत्या की गई थी. मृतक लड़की के परिजनों ने जिन पर अपहरण व हत्या का आरोप लगाया था वही कातिल निकले. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले लड़की का अपहरण किया फिर हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया था.

बता दें, गोपीगंज थाना क्षेत्र के सीखापुर गांव की शशिकला 14 मई की शाम करीब 7.30 बजे लड़की शौच के लिए निकली थी और घर नहीं लौटी. परिजनों ने उस दिन रात में पुलिस को सूचना दी थी पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था. परिजनों के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद 16 मई को पुलिस ने मामला दर्ज किया था. फिर 27 मई को उनकी लड़की की लाश कुएं से बरामद हुई थी.
मृतक लड़की के परिजनों ने गांव के ही विष्णु और प्रदीप नाम के युवक पर शक जाहिर किया था. दोनों ने पुलिस को हिरासत लिया और सख्ती से पूछताछ की गई. दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पुलिस ने तमाम साक्ष्यों के आधार पर खुलासा किया है. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story