बोरे में बच्ची का शव मिला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जानें पूरा मामला

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से मासूम बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. शव को एक कमरे में बोरे में बंदकर छुपा दिया था. मासूम गांव के प्राथमिक विद्यालय की पहली कक्षा में पढ़ती थी. रोज की तरह वह मंगलवार को भी स्कूल गई थी, लेकिन दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई. घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की. पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो आम के बाग में बने एक कमरे में बोरे में बंद बच्ची का शव मिला था और उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





