भारत

पार्क में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

jantaserishta.com
27 Feb 2022 12:44 PM IST
पार्क में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा
x
पुलिस ने हत्या की एक अनसुलझी हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने हत्या की एक अनसुलझी हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है. इसके साथ ही लूट और हत्या के आरोप में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. 07 फरवरी को शाहबाद डेयरी इलाके के DDA पार्क में एक युवती की लाश बरामद हुई थी. जिसकी चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.

इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए स्पेशल स्टाफ की विशेष टीम का गठन किया गया था. जो लगातार इस मामले पर काम कर रही थी. काफी मशक्कत के बाद पूछताछ और गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ ने सेक्टर 29 रोहिणी नहर रोड के पास से एक नाबालिग को इस हत्या के आरोप में पकड़ा फिर उससे सख्ती से पूछताछ की गई. उसने पुलिस को बताया कि वो शाहबाद डेयरी का रहने वाला है. फिर सारा मामला खुलकर पुलिस के सामने आ गया.
पार्क में मिली थी पुलिस को लड़की की लावारिश लाश
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो और उसके दोस्त जयपुर गए थे. जहां उन्होंने एक फैक्ट्री में काम शुरू किया. वहां उसके दोस्त दीपू की दोस्ती किसी काव्या नाम की लड़की से हुई. फिर हम उसे शादी करने के बहाने जयपुर से दिल्ली लाए. प्लान के तहत आरोपियों ने अपने दो और दोस्तों को बुलाया और लड़की को सेक्टर 28 रोहिणी में किसी सुनसान पार्क में ले गए. जहां नाबालिग और उसके 4 साथियों ने बेरहमी से चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी.
रात में चाकुओं से गोदकर की थी लड़की की हत्या
इन बदमाशों ने फिर लड़की के 98 हजार रुपये, कान की बालियां, नाक की लोंग उसका मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट कर फरार हो गए. नाबालिग ने बताया की उन्होंने ही लड़की को लूटने का प्लान बनाया था. फिर उसकी हत्या कर दी. नाबालिग आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किया चाकू भी बरामद हो गया है अब उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story