भारत

युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
14 Nov 2022 10:04 AM IST
युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला, इलाके में हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

शव का चेहरा भी जला हुआ है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है.
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवती का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव का चेहरा भी जला हुआ है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है. मामला मोंठ थाना क्षेत्र के जौरा इलाके का है. सूचना मिलते ही सीओ मोंठ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.
मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है. इसके साथ ही उसके हांथों में मेंहदी भी लगी हुई है. पुलिस के मुताबिक, मृतका की शिनाख्त छिपाने के लिए उसके चेहरे को जलाया गया है. फिलहाल आस-पास के थानों में भी सूचना दे दी गई है. पता लगाया जा रहा है कि मृतका कौन है और कहां की रहने वाली थी.
वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने रविवार को जौरा ओवर ब्रिज के पास युवती का निर्वस्त्र शव देखा. जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
वहीं, दूसरी तरफ, उन्नाव गेट के बाहर शुक्रवार को हुए अमित गुप्ता हत्या कांड मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी राहुल यादव के मुताबिक, अमित उसकी बहन पर बरी नियत रखता था. जिसके चलते कई बार उसकी अमित गुप्ता से झगड़ा भी हुआ. लेकिन वह तब भी नहीं माना और राहुल यादव ने उसकी हत्या करने की योजना बना डाली.
एसएसपी राजेश एस ने बताया कि 10 नवंबर को उन्नाव गेट के बाहर निर्माणाधीन मकान से अमित गुप्ता का शव मिला था. उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी. इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए शहर कोतवाली पुलिस की टीम गठित की गई थी. जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भंडेरी गेट निवासी राहुल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसके बाद राहुल यादव ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story