भारत

अस्पताल में युवती का शव फंदे से लटकता मिला, एक दिन पहले ड्यूटी ज्वाइन की, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
30 April 2022 9:52 PM IST
अस्पताल में युवती का शव फंदे से लटकता मिला, एक दिन पहले ड्यूटी ज्वाइन की, मचा हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक प्राइवेट अस्पताल में एक दिन पहले ही ड्यूटी पर आई युवती का शव फंदे से लटकता मिला है. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

घटना की सूचना मिलने पर मृतक युवती के परिजन मौके पर पहुंचे. उन्होंने युवती की हत्या सहित अन्य गम्भीर आरोप लगाए हैं. मामले की गंभीर को देखते हुए घटना स्थल पर भारी पुलिस बल के साथ सीओ जांच में जुटे हुए हैं. यह मामला उन्नाव के कोतवाली बांगरमऊ क्षेत्र के हरदोई-उन्नाव मार्ग किनारे दुल्लापुरवा गांव के निकट एक निजी अस्पताल का है. जहां अस्पताल की दीवार पर लगी सरिया से युवती का शव लटका पाया गया.
मृतक युवती ने अपने मुंह पर मास्क पहन रखा था. उसने हाथों में रुमालनुमा एक कपड़ा पकड़ रखा था. उसके दोनों हाथ सीने और दीवार के बीच दबे हुए थे.
वहीं, अस्पताल स्टाफ की तरफ से कहा जा रहा है कि मृतक युवती बीती रात अस्पताल के अंदर सोई हुई थी. सुबह जागने पर उसका शव लटके होने की सूचना मिली.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवती की उम्र 19 साल थी. वो बीते शुक्रवार को ही अस्पताल स्टाफ के साथ आई थी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को नीचे उतरवाया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.
वहीं, परिजनों की ओर से युवती की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है. मृतक 8 बहनों में चौथे नंबर की थी, जो नौकरी कर घर चलाने में मदद करती थी. जिस अस्पता में घटना हुई है वो उसका उद्घाटन कुछ दिन पहले ही किया गया है. फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी हॉस्पिटल के चांद आलम, नूर आलम, अनिल समेत एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story