भारत

लड़की की जली हुई मिली थी लाश, अब सामने आई ये बात

jantaserishta.com
4 July 2022 1:50 PM IST
लड़की की जली हुई मिली थी लाश, अब सामने आई ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जलती हुई लाश का मामला पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई है. पुलिस को इस जली हुई लाश से कानों की बाली, सूटकेस, कार और थिनर ऐसे सबूत हैं जो कत्ल केस राज से पर्दा उठा सकते हैं. फिलहाल इन्हीं सबूतों को आधार बनाते हुए पुलिस की चार टीमें लगातार काम कर रही हैं.

पुलिस अब कान की बाली के जरिए महिला की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है. जांच में ये भी पता चला है कि महिला की लाश को हुंडई वरना कार से लेकर आ लाया गया था और आग के हवाले कर दिया गया था. पुलिस उस कार की तलाश में भी जुटी है. पुलिस को मौका-ए-वारदात से एक ब्रीफकेस और थिनर के निशान भी मिले हैं, क्योंकि लाश को थिनर डाल कर जलाया गया था.
पुलिस अब इन तीन चीजों के जरिए कातिलों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला की गर्दन और गले में चोट के निशान हैं. यानी पहले महिला का कत्ल किया गया और उसकी लाश गाजियाबाद में लाकर जला दी गई.
महिला के जिस्म के कई हिस्सों में छेद भी मिले हैं, तो ऐसा माना जा रहा है किसी धारदार हथियार से महिला पर हमला किया गया था. वहीं, पुलिस ने दुष्कर्म का पता लगाने के लिए जांच को नमूने प्रयोगशाला में भेजे हैं.
जाहिर है शिनाख्त के बाद पुलिस कातिलों तक पहुंच सकती है. पुलिस के लिए यह जली हुई महिला की लाश एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. आखिर यह महिला कौन है, जिसे कत्ल के बाद गाजियाबाद में लाकर जला दिया गया? गाजियाबाद पुलिस आसपास के जिलों से भी संपर्क साध रही है ताकि महिला की शिनाख्त हो सके और कातिलों तक पहुंचा जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story