भारत

प्रेमिका को 4 दिनों तक जंगल में बनाए रखा बंधक, ग्रामीणों ने मुक्त कराया, फिर...

jantaserishta.com
14 July 2023 5:11 PM IST
प्रेमिका को 4 दिनों तक जंगल में बनाए रखा बंधक, ग्रामीणों ने मुक्त कराया, फिर...
x
अब दोनों की रजामंदी से शादी.
रांची: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को चार दिनों तक घने जंगल में पेड़ से बांधकर बंधक बनाए रखा। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने लड़की को मुक्त कराया। इस घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया। आखिरकार युवक और युवती के परिवार के बीच समझौता हुआ और दोनों की शादी करा दी गई।
युवक सरहुल मुंडा और युवती रोनी मुंडा दोनों बरकाकाना ओपी क्षेत्र की सांकी पंचायत के जुमरा गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच लगभग दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले सरहुल किसी बात पर प्रेमिका रोनी से नाराज हो गया। वह अपनी प्रेमिका को घुमाने के नाम पर जंगल की ओर ले गया और वहां बंधक बनाए रखा।
हालांकि, इस दौरान वह भोजन-पानी का इंतजाम करता रहा। इस बीच बुधवार को गांव की एक युवती जंगल में मवेशी चराने गई तो उसने रोनी मुंडा को पेड़ से बंधा देखा। उसने गांव आकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, तब उसे मुक्त कराया गया। पुलिस को भी सूचना दी गई।
इस बीच ग्रामीणों की पंचायत बैठी। मुखिया और ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों परिवारों के बीच समझौता कराया गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी-प्रेमिका की शादी रचा दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story