भारत
ताजिया देखने गई लड़की को खेत ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
jantaserishta.com
29 July 2023 6:00 PM IST

x
DEMO PIC
बेहोश मिली पीड़िता.
अररिया: बिहार के अररिया जिला के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पीड़िता शुक्रवार की शाम गांव में घर के पास हो रहे मुहर्रम का खेल देखने गई थी। इसी दौरान वह गायब हो गई। जब आसपास काफी खोजबीन की गई, तो पास के खेत में वह अर्द्धनग्न अवस्था में बेसुध मिली। वहां से दो लड़के भागते दिखे, जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
आरोप है कि दोनों युवकों ने खेत में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए युवकों में मोहम्मद असफाक और मोहम्मद खुर्शीद पथराहा पंचायत का रहने वाला है। इस मामले में पीड़िता के परिजन के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





