भारत
दर्द से कराहती रही लहूलुहान बच्ची, मदद करने के बजाय लोग बनाते रहे वीडियो
jantaserishta.com
25 Oct 2022 11:00 AM IST

x
बच्ची के सिर समेत शरीर के कई अंगों पर चोटें आई हैं।
कन्नौज (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के कन्नौज में डाक बांग्ला गेस्ट हाउस के पीछे एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। उसे खून से लथपथ हालत में पाया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लोग गंभीर रूप से घायल लड़की की मदद करने के बजाय उसका वीडियो बना रहे हैं। बच्ची के सिर समेत शरीर के कई अंगों पर चोटें आई हैं।
वीडियो में कई लोग मोबाइल फोन से कई एंगल्स के साथ वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि क्या पुलिस को सूचित किया गया। इस बीच एक अन्य ने थानाध्यक्ष का नंबर मांगा। लेकिन इस दौरान लोग लड़की का वीडियो बनाते रहे। लड़की की मदद करने का किसी ने प्रयास नहीं किया।
पुलिस के आने तक लड़की को मदद के लिए इंतजार करना पड़ा।
इस घटना का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय चौकी प्रभारी घायल लड़की को गोद में लिए एक ऑटोरिक्शा की ओर भागते हुए दिख रहा है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा, नाबालिग लड़की घायल पाई गई और स्थानीय पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया या नहीं। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
लड़की के परिवार वालों के मुताबिक, वह दोपहर में गुल्लक खरीदने के लिए निकली थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की।
लड़की गेस्ट हाउस के पीछे खून से लथपथ और घायल अवस्था में मिली।
बाद में पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक डॉक्टर ने उसकी जांच की। गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे वहीं फेंक दिया गया।
हालांकि, पुलिस इस दावे से इनकार कर रही है।
गुरसहायगंज थाना प्रभारी मनोज पांडे ने कहा कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और पुलिस बच्ची के बयान का इंतजार कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





