भारत

पढ़ी ल‍िखी महिला ने बेटी की दी बलि, पुलिस में नौकरी की कर रही थी तैयारी, यूट्यूब पर शुरू किया ये वीडियो देखना

jantaserishta.com
16 April 2021 1:19 PM IST
पढ़ी ल‍िखी महिला ने बेटी की दी बलि, पुलिस में नौकरी की कर रही थी तैयारी, यूट्यूब पर शुरू किया ये वीडियो देखना
x

B sc पास और B ed की हुई मह‍िला ने भगवान की प्रत‍िमा के आगे अपनी 6 महीने की बेटी की गर्दन काट दी. मह‍िला पुल‍िस की नौकरी के तैयारी भी कर रही थी. चौंकाने वाली यह घटना तेलंगाना के सूर्यपेटा जिले की है.

इस मह‍िला का नाम बी. भारती है, इसकी डिग्री से ही पता चलता है कि वह अच्छी खासी पढ़ी ल‍िखी है और बीएससी के बाद बीएड का भी एग्जाम न‍िकाला हुआ है. अभी वह पुल‍िस की नौकरी की तैयारी कर रही है.
मह‍िला की शादी 8 साल पहले महबूबाबाद के एक शख्स के साथ हुई थी. कुछ समय बाद ही उनका र‍िश्ता टूट गया. दो साल पहले ही वह एक दूसरे आदमी कृष्णा के साथ र‍िलेशन में आई ज‍िससे उसे एक बेटी पैदा हुई. इस संबंध पर उसके पर‍िवार वाले भी ऐतराज करते थे.
इस बात से मह‍िला परेशान थी और उसने यूट्यूब पर आध्यात्मिक वीडियो देखना शुरू कर द‍िया. गुरुवार को जब उसका पति काम के लिए सूर्यपेटा गया और ससुराल वाले खेत गए तो उसने भगवान की मूर्ति के सामने अपनी 6 महीने की बेटी रितु की बलि दे दी.
जब घर वाले वापस आए और उसे अकेले घूमते देखा तो उससे बच्ची के बारे में पूछा. जब बच्ची को खोजा तो उसकी गर्दन कटी हुई म‍िली. हैरान परिवार पुलिस के पास पहुंचा जिसके बाद मां बी. भारती को हिरासत में ल‍िया. उसकी मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है, लेकिन इस घटना से गांव वाले शॉक्ड हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story