Top News

जिस लड़की ने लड़के पर दर्ज कराया था दुष्कर्म का मामला, उसके साथ ही फ्लैट में मिली

jantaserishta.com
1 Dec 2023 5:04 PM IST
जिस लड़की ने लड़के पर दर्ज कराया था दुष्कर्म का मामला, उसके साथ ही फ्लैट में मिली
x

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में दुष्कर्म का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है, जहां पुलिस ने दुष्कर्म की पीड़िता और आरोपी दोनों को पटना में एक ही फ्लैट से पकड़ा है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र का है। इस साल 8 अक्टूबर को नगर थाना में एक किशोरी ने एक युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज करवाया। दर्ज प्राथमिकी में किशोरी ने रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक नाबालिग युवक को नामजद आरोपी बनाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

इसी बीच, 26 अक्टूबर को आरोपी युवक के परिजनों ने रोहतास के दावथ थाना में नाबालिग युवक को भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस प्राथमिकी में बक्सर के नगर थाना की उस किशोरी को ही आरोपी बनाया गया, जिसने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दावथ थाना भी इस मामले की जांच में जुट गई।

इसी बीच, पटना के बुद्धा कॉलोनी के एक फ्लैट से किशोर और युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जबकि, किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

बक्सर जिले के महिला थाना की प्रभारी कंचन कुमारी ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story