भारत

बाल सुखाते समय बिल्डिंग से गिरी लड़की, कई घंटों तक चौथी मंजिल की खिड़की में फंसी रही, उसके बाद...

jantaserishta.com
10 Aug 2021 9:31 AM IST
बाल सुखाते समय बिल्डिंग से गिरी लड़की, कई घंटों तक चौथी मंजिल की खिड़की में फंसी रही, उसके बाद...
x
नीचे लोग इकठ्ठा हो गए और डर के मारे नीचे से लड़की को देखते रह गए.

महाराष्ट्र के पुणे के शुक्रावर पेठ में एक इमारत की छत पर 15 साल की एक लड़की बाल सुखाते वक्त गिर गई. छत से गिरने के बाद बच्ची चौथी मंजिल की खिड़की में फंस गई. लड़की खिड़की के कुछ सेंटीमीटर की जगह पर खड़ी हो गई. नीचे लोग इकठ्ठा हो गए और डर के मारे नीचे से लड़की को देखते रह गए.

बिल्डिंग में मौजूद लोगों ने तो साड़ी को छत से गिराया और लड़की को ऊपर खींचने की कोशिश की, लेकिन लड़की डर के मारे साड़ी नहीं पकड़ पाई. इसके बाद फायर बिग्रेड को लड़की को बचाने के लिए बुलाया गया. दमकलकर्मियों ने पहले सीढ़ी के सहारे उस स्थान पर पहुंचने की कोशिश की, जहां बच्ची फंसी थी.
लेकिन सीढ़ी चौथी मंजिल की खिड़की तक नहीं पहुंच सकी. उसके बाद दो दमकलकर्मी सचिन मांडवकर और कैलास पायगुडे पांच मंजिला इमारत की छत पर गए और अपनी कमर में रस्सी बांधकर चौथी मंजिल पर उतर गए.
फिर दोनों ने लड़की की कमर में रस्सी बांध दी और उसे सुरक्षित सीढ़ियों से नीचे उतार दिया. इस तरह पुणे फायर ब्रिगेड ने चौथी मंजिल में फंसी बच्ची को बचा लिया. दमकलकर्मियों के इस हौसले को हर कोई सलाम कर रहा है. दोनों दमकलकर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर बच्ची को बचा लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story