भारत

वैक्सीन लगवाने पहुंची लड़की इंजेक्शन से डरी, मचा जबरदस्त हंगामा

jantaserishta.com
4 Oct 2021 12:10 PM IST
वैक्सीन लगवाने पहुंची लड़की इंजेक्शन से डरी, मचा जबरदस्त हंगामा
x

धार: मध्य प्रदेश में धार जिले के लेबड में कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान लड़की का जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. एक वैक्सीनेशन सेंटर पर लड़की वैक्सीन लगवाने गई तो इंजेक्शन देखकर इतना डर गई क‍ि वहां हंगामा मच गया.

दरअसल, धार जिले के लेबड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लड़की रीना भुरला किसी कीमत पर वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं थी. घरवालों ने जैसे-तैसे उसे वैक्सीन लगवाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवती वैक्सीन नहीं लगवाना चाहती उसे जब जबरदस्ती इंजेक्शन लगाया जाता है तो वह चीख-चीख कर रोती है. घरवाले जैसे-तैसे उसे पकड़कर वैक्सीन लगवाते हैं.
ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से कुछ द‍िनों पहले आया जहां भगवान के नाम पर कोरोना वैक्सीन लेने से ही एक मह‍िला ने इनकार कर द‍िया. जब उस महिला को वैक्सीन लगवाने के लिए कहा गया, तब वो स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को मंदिर ले गई. मंदिर में उसने भगवान शिव की मूर्ति पर हाथ रखा और कह दिया- मालिक ने मुझे वैक्सीन लगवाने से मना किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story