भारत

रास्ते में चल रही थी लड़की, मोबाइल चोर ने तभी...सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
8 Sep 2022 8:58 AM GMT
रास्ते में चल रही थी लड़की, मोबाइल चोर ने तभी...सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अपराधियों को हौसले बुलंद हैं। छिनैती, लूटपाट से हत्या तक की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच, बदरपुर में मोबाइल छीनने की ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें लड़की ने आरोपी को दबोच लिया और उसके इरादों पर पानी फेर दिया। लड़की ने चोर को इस तरह पकड़ा कि वह मोबाइल वापस करने पर मजबूर हो गया। हालांकि, इसके बाद वह वहां से भागने में कामयाब रहा।
घटना 4 सितंबर की बताई जा रही है। अब उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। लड़की ने बताया कि वह बदरपुर के ताजपुर पहाड़ी में रहने वाले दोस्त के पास जा रही थी। वह रात को एक सुनसान सड़क पर अकेली जा रही थी। एक मोबाइल चोर की उस पर नजर पड़ी तो उसने आसान शिकार समझकर झपटमारी की।
हालांकि, फुर्तीली और हिम्मतवाली लड़की ने तुरंत पलटते हुए चोर के कपड़ों को पकड़ लिया। उसने मजबूती के साथ चोर को जकड़ लिया। आरोपी भागने के लिए छटपटाने लगा। भागने के लिए उसने पूरा जोर लगाया। अंत में जब उसने देखा कि अब फंस गया है तो मोबाइल वापस कर दिया। लड़की ने जैसे मोबाइल को जेब में रखने लगी, जोर किसी तरह हाथ छुड़ाकर भाग गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।


Next Story