भारत

3 दिन में होनी थी युवती की शादी, अपहरण के बाद हुआ रेप, फिर...

jantaserishta.com
20 Feb 2022 2:51 PM IST
3 दिन में होनी थी युवती की शादी, अपहरण के बाद हुआ रेप, फिर...
x
लड़की के परिवार वालों ने उसी दिन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

सिंगरौली: मध्यप्रदेश की सिंगरौली जिला पुलिस ने बीजेपी सराय मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता और उनके साले धर्मेंद्र गुप्ता के खिलाफ रेप और अपहरण का मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक 21 वर्षीय लड़की की शादी से तीन दिन पहले 27 जनवरी को उसके घर के बाहर से उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया था.

लड़की के परिवार वालों ने उसी दिन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और पीड़िता को 19 फरवरी को बालाघाट से छुड़ाया गया था. पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि धर्मेंद्र गुप्ता और कोमल गुप्ता ने उसे जबरदस्ती कुछ पदार्थ सुंघाने के बाद उसके घर के बाहर से अगवा किया था.
पीड़िता ने आगे दावा किया कि उसे जबलपुर के पास कहीं होश आया, जहां से कोमल गुप्ता ने धर्मेंद्र गुप्ता का साथ छोड़ दिया और धर्मेंद्र उसे बालाघाट के लिए एक बस में ले गया. यहां उसे उसकी चाची के घर में कैद कर दिया गया. इसके धर्मेंद्र ने बार-बार उसका बलात्कार किया.
सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि मुख्य आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि कोमल गुप्ता अभी फरार है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ बलात्कार किया गया है. कोमल गुप्ता ने अपहरण में सहायता की थी. हमने दोनों आरोपियों पर उचित कार्रवाई के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story