युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, जानें प्रेमी ने क्यों किया ऐसा?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में शादी से इनकार करने पर युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने यूपी के बरेली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कृष्णपाल सिंह मोर्य उर्फ कृष्णा (33) बरेली के गांव मनकरी का रहने वाला है। सोमवार को आरोपी करोल बाग इलाके के नाईवालान में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे दिल्ली लाकर कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





