भारत

दिनदहाड़े लड़की की रॉड से वार कर हत्या, वारदात के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी

jantaserishta.com
28 July 2023 1:15 PM IST
दिनदहाड़े लड़की की रॉड से वार कर हत्या, वारदात के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी
x
डीसीपी मौके पर पहुंच गए हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं ने लोगों में सनसनी फैला दी है. दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में शु्क्रवार को दिनदहाड़े एक लड़की का मर्डर हो गया. वहीं एक दिन पहले डाबरी इलाके में एक बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर के कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की पर कॉलेज के बाहर की लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया. इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गई, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई. हत्या के आरोपी मौके से फरार हो गया है. फिलहाल घटना की जानकारी होते ही डीसीपी साउथ मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टपॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस कॉलेज और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है. इसके अलावा वह आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगालेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story