Top News

लड़की को दुल्‍हन बनाकर बेच डाला, ऐसा मामला जिसे पढ़कर पकड़ लेंगे सिर

jantaserishta.com
9 Dec 2023 10:13 AM IST
लड़की को दुल्‍हन बनाकर बेच डाला, ऐसा मामला जिसे पढ़कर पकड़ लेंगे सिर
x

गोरखपुर: गोरखपुर की एक लड़की को चार लाख रुपए में दुल्‍हन बनाकर हरियाणा में बेच दिया गया। ये सौदा करने का आरोप लड़की की मां पर ही लगा है। आरोप है कि रुपए लेकर लड़की को दुल्‍हन बना हरियाणा में जबरन शादी करा दी गई। पुलिस मां और उसकी सहेली के खिलाफ मानव तस्‍करी का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

मामला, गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। आरोपी मां और उसकी सहेली के खिलाफ लड़की के बयान के आधार पर मानव तस्करी के अलावा जबरन श्रम कराने की धाराओं में भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। हालांकि उसकी मां सभी आरोपों से इनकार कर रही है।

बीते बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची चिलुआताल थाना क्षेत्र की एक लड़की ने अपनी मां पर शादी के बहाने चार लाख रुपये में हरियाणा में बेचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसकी मां से पूछताछ की तो मां ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी की धूमधाम से शादी की है। वह अपने परिचित लड़के के चक्कर में झूठा आरोप लगा रही है। युवक भी उनके पड़ोस का रहने वाला है।

शुक्रवार को पुलिस ने लड़की और लड़के से पूछताछ करके जानकारी ली। इसके बाद लड़की की मां और उसके बगल में रहने वाली एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस मोबाइल सर्विंलांस का सहारा ले रही है। पुलिस का कहना है कि लड़के की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्‍थी ने कहा कि लड़की की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story