भारत

मामला वापस लेने से मना करने पर युवती को जड़ा थप्पड़

jantaserishta.com
23 Oct 2022 10:13 AM IST
मामला वापस लेने से मना करने पर युवती को जड़ा थप्पड़
x
जानें पूरा मामला।
लखनऊ (आईएएनएस)| यौन उत्पीड़न का मामला वापस लेने के लिए एक युवक ने युवती पर दबाव बनाया, लेकिन युवती के मना करने पर उसने उसके साथ मारपीट की और गालियां दी। पीड़िता की शिकायत पर सरोजिनी नगर थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर लिया।
सरोजिनी नगर निवासी पीड़िता 13 अक्टूबर को किसी काम से पारा गई थी और घर लौटने के लिए तिपहिया वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी विनय चौरसिया अपनी स्कूटी से मौके पर पहुंचा।
युवती ने बताया कि उसने भद्दी टिप्पणियां कीं और उसके खिलाफ पहले दर्ज मामले को वापस लेने के लिए कहा। जब वह एक तिपहिया वाहन में सवार हो गई, तो आरोपी उसका पीछा करता रहा। उसने कॉल कर घटना के बारे में अपने भाई को बताया।
युवती ने आरोप लगाया कि विनय ने उसे उसके घर के पास गली में उसे जबरन रोका और उसका हाथ पकड़ लिया।
अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने थप्पड़ मारा व गाली दी और केस वापस नहीं लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर जब उसका भाई घटनास्थल पर पहुंचा तो वह भाग गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story