भारत

युवती को गोली मार दी, युवक ने क्यों उठाया ये कदम जानें?

jantaserishta.com
14 Sept 2022 12:12 PM IST
युवती को गोली मार दी, युवक ने क्यों उठाया ये कदम जानें?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सिरफिरे आशिक ने शादीशुदा युवती को गोली मारी और फिर खुद के भी गोली मार ली. घटना खैर थाना क्षेत्र के गौमत चौराहे की है. बताया जा रहा है कि युवक और युवती का कई साल से प्रेम प्रसंग था. युवती की शादी हो गई थी और उसने युवक से मिलना बंद कर दिया था. मंगलवार की शाम युवक अचानक से युवक के घर आया. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद युवक युवती को गोली मारकर वहां से भाग गया.
गोली युवती के हाथ में लगी. जैसे ही गोली की आवाज लोगों को सुनाई दी तो वे युवक को पकड़ने के लिए भागे. युवक घबराकर एक दुकान के अंदर घुस गया और उसने खुद को भी गोली मार ली. लोगों ने घायल युवक और युवती दोनों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है. वहीं, पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी युवक युवती के घर की तरफ जा रहा है. थोड़ी देर बाद युवती भी दिखाई देती है जो कि युवक से बचने के लिए वहां से भाग रही होती है. फिर आरोपी उसे गोली मारकर वहां से फरार हो जाता है. लेकिन आगे जाकर वह दुकान में घुसता है और खुद को गोली मार लेता है.
जानकारी के मुताबिक, गौमत चौराहे पर ही ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली रेनू और खैर की नई बस्ती के रहने वाले विनोद के बीच पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग था. मंगलवार को गौमत चौराहे पर रेनू के घर पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद विनोद ने रेणु के ऊपर गोली चला दी जो कि उसके हाथ में लगी. गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग विनोद को पकड़ने के लिए भागे तो वह एक दुकान के अंदर जा घुसा. फिर खुद को गोली मार ली. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
डॉक्टर ने बताया कि युवती के हाथ में गोली लगी है. जबकि, युवक के सिर के पास गन शॉट के कारण गहरा जख्म हो गया है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. दरअसल, गोली युवक के सिर को छूकर निकल गई थी. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है. वहीं, पुलिस को आरोपी विनोद ने बताया कि रेणु उससे बात किया करती थी. वह अक्सर रेणु के घर भी जाया करता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story