भारत

युवती के साथ दुष्कर्म, 30 घटों के बाद भी थाने में दर्ज नहीं हुआ केस, फिर राज्यपाल ने.....

Nilmani Pal
23 April 2022 3:47 AM GMT
युवती के साथ दुष्कर्म, 30 घटों के बाद भी थाने में दर्ज नहीं हुआ केस, फिर राज्यपाल ने.....
x
रांची न्यूज़

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक मजबूर पिता को पुलिस के आगे काफी जलालत झेलना पड़ा। पहले उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घननौनी वारदात हुई और जब इसकी शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंची तो हद हो गई। जब तीस घंटों तक पुलिस ने उसकी पीड़ा को समझने की कोशिश भी नहीं की राज्यपाल को इसमें दखल देना पड़ा।

राज्यपाल रमेश बैस ने जब मामले का संज्ञान लिया तब उसका केस 30 घटों के बाद दर्ज किया गया। राज्य के पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव थाना अंतर्गत एक गांव की घटना है जहां जहां नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया और मामलेकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये 30 घंटे से थाने में बैठा रहा। के मामले में स्वत: संज्ञान लिया। राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारी को पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त से तथ्य की जानकारी हासिल कर प्राथमिकी दर्ज कर सूचित करने का निर्देश दिया। राज्यपाल के निर्देश के आलोक में बंदगांव थाना में इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर राजभवन को सूचित कर दिया गया।
राज्यपाल ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव थाना अंतर्गत एक गांव की नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अत्यंत दुखद बताया और कहा कि किसी भी सभ्य समाज के लिए इस प्रकार का अपराध निंदनीय है।
उन्होंने नाबालिग के पिता द्वारा इस संबंध में लगभग 30 घंटे थाने में आवेदन लेकर बैठने पर भी थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने संबंधी सूचना पर संज्ञान लिया। उन्होंने इस घटना पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि सभी को अपना कार्य पूरी निष्ठा से करना चाहिये। उन्होंने कहा कि थाना में प्राथमिकी दर्ज करने में कोताही नहीं बरतनी चाहिये।
राज्यपाल के निर्देश पर इस संदर्भ में राजभवन के अधिकारी द्वारा उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम से वार्ता कर तथ्य का पता लगाकर प्राथमिकी दर्ज कर सूचित करने के लिये कहा गया। राज्यपाल के निर्देश के आलोक में बंदगांव थाना में इस घटना की.
Next Story