भारत

बच्ची को लोहे की जंजीर से बांधकर किया रेप, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

Deepa Sahu
16 Oct 2021 6:31 PM GMT
बच्ची को लोहे की जंजीर से बांधकर किया रेप, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
x
धनबाद जिले के बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के मेघी पंचायत के कोलुहा गांव निवासी रिंचु सोरेन ने 12 वर्षीय बच्ची को जंगल में दो दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

धनबाद जिले के बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के मेघी पंचायत के कोलुहा गांव निवासी रिंचु सोरेन ने 12 वर्षीय बच्ची को जंगल में दो दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को दो दिनों तक लोहे की जंजीर से पेड़ से बांधकर रखा। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपी रिंचु सोरेन 35 को पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां, जरूरी चिकित्सकीय सुविधा के अभाव में आरोपी की मौत हो गयी। मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। वहीं आरोपी के भाई ने भी पीड़िता के पिता और अन्य ग्रामीणों पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना मंगलवार की है।

बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को नाबालिग लड़की के माता-पिता बगल के दोरमा हाट गए हुए थे। लड़की घर में शाम में बर्तन धो रही थी। इसी बीच गांव का रिंचु सोरेन पीछे से आया और लड़की के सिर पर गमछा लपेट कर घसीटते हुए जंगल में ले गया। धारदार हथियार का भय दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसे लोहे के सिक्कड़ के सहारे पेड़ से बांधकर ताला लगाकर दो दिनों तक रखा। इस दौरान वह शोर करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

बच्चों ने बच्ची को ले जाते हुए देखा था
दोरमा हाट से आने के बाद परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। बुधवार तक उसकी खोज की गयी, लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार को बच्चों द्वारा बताया गया कि गांव का रिंचु सोरेन एक बच्ची को घसीटते हुए जंगल की ओर ले जा रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा खोजबीन शुरू की गयी। इस दौरान रिंचु सोरेन जंगल से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर लड़की को बरामद किया गया। वहां बच्ची को पेड़ से बांधकर रखा गया था।


Next Story