भारत
युवती के साथ खुलेआम छेड़छाड़, थप्पड़ और लात भी मारा, FIR दर्ज
jantaserishta.com
19 Dec 2022 5:44 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
कौशाम्बी: यूपी के कौशाम्बी जिले में एक लड़की से छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो जिले के चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है.
गौरतलब है कि दो दिन पहले एक मजदूर की बेटी के साथ सरेराह एक युवक ने छेड़छाड़ की. इतना ही नहीं विरोध करने पर उसने थप्पड़ और लात भी मारी. इसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
पीड़िता के पिता ने चरवा थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी दो बेटियां 16 दिसंबर की सुबह शौच के लिए जा रही थीं. तभी एक अज्ञात युवक ने बड़ी बेटी का हाथ पकड़कर साथ चलने का दबाव बनाने लगा. विरोध करने पर उसने थप्पड़ मारा. इसके बाद जब बेटी ने हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश तो उसने लात मारी. साथ ही धमकी भी दी कि शिकायत करने पर जान से मार दूंगा.
इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती से छेड़छाड़ का वीडियो संज्ञान में आया है. पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर युवक की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





