भारत

लड़की से छेड़खानी और अश्लील हरकतें, बुलडोजर लेकर घर पहुंची पुलिस तो आरोपियों ने किया सरेंडर

jantaserishta.com
24 Sept 2022 10:44 AM IST
लड़की से छेड़खानी और अश्लील हरकतें, बुलडोजर लेकर घर पहुंची पुलिस तो आरोपियों ने किया सरेंडर
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

मामले में तीन युवक आरोपित बनाए गए हैं।
प्रयागराज: प्रयागराज के मऊआइमा इलाके में मंगेतर के सामने एक लड़की से छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बनाने और वायरल करने वाले दबंगों की हेकड़ी पल भर में गुम हो गई। घर पर बुलडोजर पहुंचते ही आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। मामले में तीन युवक आरोपित बनाए गए हैं। वायरल वीडियो की लखनऊ तक गूंज पहुंच चुकी है।
पुलिस, शुक्रवार को आरोपितों के घर बुलडोजर लेकर पहुंची। काफी संख्या में पुलिस और बुलडोजर गांव पहुंचा तो आरोपितों के घरवाले सकते में आ गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू भी कराई। बुलडोजर से एक आरोपित के घर की दीवार को खरोंच ही लगी थी कि खबर आई कि आरोपित माशूक ने थाने पहुंच सरेंडर कर दिया है।
इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपित जिकरिया के घर की ओर बुलडोजर मोड़ दिया। आरोपित के घरवाले बौखला कर इधर उधर भागने लगे। अंत में जिकरिया से फोन पर पुलिस की बात कराई गई। उसने पुलिस से कहा कि वह रात में थाने में हाजिर हो जाएगा। ऐसा ही कुछ तीसरे आरोपित वसीक के साथ हुआ।
आरोपित वसीक के घरवालों ने भी किसी प्रकार उससे संपर्क साधा। फोन पर बात में वसीक ने बताया कि वह पुणे भाग आया है। वापस आकर सरेंडर कर देगा। इसके बाद फोर्स बुलडोजर लेकर थाने लौट गई। तीनों आरोपित सिसई सिपाह गांव के पड़ोसी हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि वीडियो संज्ञान में लेकर ही मामला दर्ज कर आरोपितों का पता लगाया गया है। मामले में बहुत ही सख्त कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवती से दो युवक छेड़खानी करते नजर आ रहे थे। तीसरा युवक वीडियो बना रहा था। वीडियो में छेड़खानी से डरी सहमी युवती गिड़गिड़ा रही थी। अपना चेहरा छिपा रही थी। दुपट्टा संभाल रही थी। हाथ जोड़कर युवकों से गुजारिश कर रही थी कि उसे जाने दिया जाए। यह सब कुछ उसके मंगेतर के सामने हो रहा था।
बाद में यह वीडियो पुलिस अधिकारियों को भेजा गया। चर्चा फैली कि वीडियो मऊआइमा क्षेत्र का है। इसके बाद एडीजी और एसएसपी ने संज्ञान लेकर जांच शुरू कराई। मऊआइमा पुलिस ने जांच की तो तीनों आरोपित सिसई सिपाह गांव के निकले। जिकारिया, माशूक और वसीक के खिलाफ पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story