लापता हुई थी लड़की, पूछताछ में हुआ ऐसा खुलासा परिजन हैरान

न्यूज़ क्रेडिट: टीवी 9
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नागपुर में एक 15 साल की बच्ची कुछ दिन पहले घर से लापता हो गई थी (Nagpur Minor Girl Missing). जिसके बाद पुलिस ने उसे पांच दिनों बाद शुक्रवार शाम को जरीपटका से बरामद किया. पूछताछ में पता चला कि बच्ची ने अपनी मां की बांट से बचने के लिए अपने प्रेमी से शादी करने का फैसला किया था. दरअसल 13 जून को हुडकेश्वर (Hudkeshwar police) थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी, जिसके बाद अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. 12 जून को अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने गई थी. देर से घर आने पर अपनी मां और भाई की डांट के डर से वह घर नहीं आई और अपने 20 वर्षीय प्रेमी के साथ भागने का फैसला किया. मामले में पुलिस (Nagpur Police) ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





