भारत
लड़की को कंपाउंडर ने बनाया हवस का शिकार, झोलाछाप डॉक्टर भी मुश्किल में
jantaserishta.com
6 Aug 2024 4:56 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
डाक्टर की भूमिका की भी जांच.
मेरठ: मेरठ के फलावदा कस्बे में झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर दवा लेने पहुंची किशोरी के साथ कंपाउंडर ने दुष्कर्म कर दिया। बेटी को ढूंढने निकले परिजन क्लीनिक पहुंचे तो बेटी को बदहवास देख उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपी कंपाउंड को पकड़कर धुन दिया। इस दौरान आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकला।
पुलिस के अनुसार, कस्बा क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी रविवार शाम क्षेत्र में ही एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर दवा लेने निकली थी। डॉक्टर क्लीनिक पर नहीं था। कंपाउंडर ने किशोरी को बैठा लिया और मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। काफी देर बाद भी जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढते हुए क्लीनिक आ गए। यहां बेटी को बदहवास देख उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। पूछने पर बेटी ने बताया कि उसके साथ कंपाउंडर ने जबरन गलत काम किया है। इस पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में किशोरी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। रात में ही आरोपी अनस के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
सोमवार सुबह पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए। किशोरी ने आरोपी अनस पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया। बताया कि यहां भी किशोरी ने कंपाउंडर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
फलवदा के थानेदार राजेश काम्बोज ने कहा कि किशोरी ने कंपाउंडर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज करा दिए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। डाक्टर की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





