भारत
लड़की की 'ना' पर उतारा मौत के घाट, पूरा मामला जान आप हैरान रह जाएंगे
jantaserishta.com
16 Oct 2025 2:11 PM IST

x
फैली सनसनी.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया के थाना लार क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 13 अक्टूबर को हरिकुण्डावल गांव में 11वीं की छात्रा का शव उसके घर के पीछे मिला था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कहानी सामने आ गई. हत्या का आरोपी अभिषेक प्रसाद नाम का युवक निकला, जो लड़की को काफी समय से जानता था.
जानकारी के अनुसार, मृतका के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी. आरोपी ने कई बार लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह मानने को तैयार नहीं हुई, तो गुस्से में उसने लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और प्रारंभिक जांच शुरू की.
एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मृतका के पिता की तहरीर पर अभिषेक प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई.
पुलिस के अनुसार, अभिषेक कई वर्षों से मृतका के संपर्क में था. कुछ समय के लिए वह नौकरी के सिलसिले में बाहर गया था, लेकिन लौटने के बाद भी दोनों का संपर्क जारी रहा. 12 अक्टूबर को आरोपी अपने गांव पहुंचा और लड़की को घर के पीछे बुलाकर शादी के लिए मनाने की कोशिश की. जब लड़की ने स्पष्ट रूप से इंकार किया, तो उसने उसे गुस्से में गला दबाकर मार दिया.
मृतका के पिता ने 13 अक्टूबर को इस मामले में तहरीर दी. थाना लार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी अभिषेक प्रसाद को 15 अक्टूबर को भिखम छपरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





