
x
सांकेतिक तस्वीर
पहले एक बच्चे से कुकर्म किया था।
सहारनपुर: सहारनपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। धर्मस्थल में चल रहे भंडारे से एक युवक ने चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को मृत समझकर गन्ने के खेत में फेंककर भाग गया। परिजनों ने बच्ची को तलाश किया तो वह गंभीर हालत में मिली। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थाना गंगोह क्षेत्र के एक गांव के धर्मस्थल में रविवार शाम भंडारे का आयोजन था। इसमें गांव की एक चार साल की बच्ची भी आई थी। देर शाम तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
तलाश की गई तो गन्ने के खेत में मासूम बच्ची गंभीर हालत में मिली। बच्ची ने आरोपी युवक की शर्मनाक हरकत बताई। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। पुलिस ने आरोपी समीर पुत्र साजिद के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी जेल भेज दिया। एसपी देहात सहारनपुर, सागर जैन ने कहा कि गंगोह में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एक गांव में धार्मिक स्थल में चल रहे भंडारे से युवक चार साल की बच्ची को अपहरण कर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को मृत समझकर खेत में फेंककर फरार हो गया। भंडारे से बच्ची के वापस नहीं आने पर परिजनों उसे तलाश करना शुरू किया। खेत में बच्ची बदहवास मिली। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। एसपी देहात सागर जैन, सीओ गंगोह और पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को पड़ोस में रहने वाले युवक पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया। पुलिस ने मासूम बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी समीर पुत्र साजिद के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी जेल भेज दिया।
चार साल की बच्ची से रेप के मामले के बाद हर कोई हैरान है। पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, समीर पुत्र साजिद ने करीब दो साल पहले एक बच्चे से कुकर्म किया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी करीब तीन माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था।
बच्ची के साथ घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर लोगों को समझाया। वहीं सख्त सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Tagsसहारनपुरसहारनपुर न्यूज़सहारनपुर पुलिसअपहरणदुष्कर्मSaharanpurSaharanpur NewsSaharanpur PoliceKidnappingRape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





