भारत
OMG! युवक की बाहों में थी लड़की, देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई
jantaserishta.com
11 May 2024 4:13 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बिलासपुर क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़ा बाग में छिपा था। युवक की बाहों में महबूबा थी। इस बीच मौके पर उसके घरवाले पहुंच गए। दोनों को ऐसी हालत एक साथ देख कर परिवार भड़क गया। परिजनों ने प्रेमी युगल की पिटाई की और उन्हें अपने घर ले गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
दरअसल, बिलासपुर में एक प्रेमी युगल घर से फरार हो गया था। घर वाले खोजबीन में लगे थे। प्रेमी जोड़ा नैनीताल हाईवे स्थित कोतवाली के समीप एक बाग में छिपा था। घरवाले खोजते-खोजते सुबह करीब पांच बजे नैनीताल हाईवे स्थित केमरी तिराहे के पास पहुंचे। परिजन जब हाईवे किनारे स्थित एक बाग में पहुंचे तो प्रेमी-प्रेमिका दिख गए। नजारा देखकर घरवाले गुस्सा गए। परिजन दोनों को अपने साथ ले जाने कोशिश पर दोनों उनके साथ घर जाने से इनकार कर दिया। बवाल होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घरवालों ने कहा कि युवक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर भगा लाया है। हम लोग खोजते-खोजते परेशान हो गए हैं। अब जाकर दोनों मिले हैं। दोनों को घर ले जा रहा हूं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





