भारत
भाई के साथ इंटरव्यू देने जा रही थी युवती, ड्राइवर की लापरवाही से गई जान
jantaserishta.com
4 Aug 2023 10:16 AM IST

x
सदमे में परिजन.
नोएडा: उत्तराखंड की रहने वाली युवती भाई के साथ इंटरव्यू देने जा रही थी। इसी दौरान नोएडा में होशियारपुर की रेडलाइट पर एक ट्रैक्टर ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें युवती की मौत हो गई।
घटना थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के होशियारपुर गांव की रेड लाइट के पास हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 साल की कुमारी तनुजा उत्तराखंड की रहने वाली थी। वह फिलहाल होशियारपुर गांव में रहती थी। गुरुवार सुबह वह अपने चचेरे भाई के साथ किसी कंपनी में इंटरव्यू देने जा रही थी। होशियारपुर गांव की लाल बत्ती के पास वह सड़क पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों भाई-बहन को टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में दोनों भाई-बहन को इलाज के लिए नजदीक के सुरभि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तनुजा को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्राली ओवरलोड थी। टक्कर मारने के बाद मौके से चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रैक्टर और चालक दोनों की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





