लड़की के साथ हुआ था गैंगरेप, बना था अश्लील वीडियो, घर वालों को नहीं दी जानकारी और फिर एक दिन...

उत्तर प्रदेश में लगातार रेप के मामले सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब गाज़ियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहां दो आरोपियों ने रेप के बाद बच्ची का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे धमकी दी कि अगर उसने वारदात की जानकारी किसी को दी तो उसके दो छोटे भाइयों की हत्या कर देंगे और उस पर तेज़ाब डाल देंगे.
घरवालों को इस वारदात की जानकारी 10 अक्टूबर को उस वक़्त मिली, जब अचानक लड़की के पेट मे दर्द हुआ. इसके बाद बच्ची की मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई. डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि बच्ची के पेट मे 4 महीने का बच्चा है. फिर वो महिला थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी.
पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि करीब 4 महीने पहले जब वो खेत में शौच के लिए गई थी, उसी दौरान 2 युवकों ने उसे पकड़ लिया था. उनमें से एक ने बच्ची के सिर पर तमंचा रख दिया और दोनों ने उसके साथ बारी बारी से रेप किया. वारदात के दौरान दोनों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई.
लड़की ने बताया कि उन दोनों ने घटना के बाद उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वो उसके दो छोटे भाइयों की हत्या कर देंगे और उस पर तेजाब फेंक देंगे. साथ ही उसका वीडियो भी वायरल कर देंगे. उनकी इस धमकी से वो डर गई और उसने किसी को भी घटना के बारे में कुछ नहीं बताया.
पुलिस ने पीड़ित बच्ची की शिकायत पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की. इसके बाद दोनों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके मोबाइल फ़ोन भी जब्त कर लिए. अब आगे भी इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





