भारत

बिल्डिंग से कूदकर जान देने पर अमादा थी लड़की, जांबाज पुलिसकर्मी ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो

jantaserishta.com
25 July 2021 5:00 PM IST
बिल्डिंग से कूदकर जान देने पर अमादा थी लड़की, जांबाज पुलिसकर्मी ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो
x
पुलिस कर्मी ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया.

फरीदाबाद में सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन पर शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक लड़की स्टेशन से कूदकर जान देने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद एक पुलिस कर्मी ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद सेक्टर-28 स्थित मेट्रो स्टेशन पर शनिवार शाम छह बजे एक युवती आत्महत्या करने के इरादे से मेट्रो स्टेशन के छज्जे पर जाकर बैठ गई थी। इसका पता चलते ही सीआईएसएफ और मेट्रो थाना पुलिस ने युवती को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिया। पुलिस की मानें तो कथित तौर पर युवती अपनी कंपनी के अधिकारियों की वजह से कुछ तनाव में थी।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली नांगलोई की रहने वाली 23 वर्षीय युवती फरीदाबाद की एक कंपनी में नौकरी करती है। कंपनी में काम के दौरान शनिवार को उसके बॉस ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। इससे वह तनाव में आ गई थी। इसके बाद वह घर जाने के लिए सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन पर आ गई। मगर, यहां आत्महत्या के इरादे से अचानक स्टेशन के छज्जे पर चढ़ गई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story