भारत
ट्रायल रूम में युवती चेंज कर रही थी कपड़े तांक-झांक कर रहा था मैनेजर, पहुंचा सलाखों के पीछे
jantaserishta.com
30 July 2024 1:24 PM IST

x
आरोपी गिरफ्तार.
लखनऊ: लखनऊ के पत्रकारपुरम में एक प्रतिष्ठित कंपनी के शोरूम का स्टोर मैनेजर अपनी करतूत की वजह से हवालात पहुंच गया. उसके शोरूम में एक युवती शॉपिंग के लिए आई हुई थी. जब वह चेंज करने के लिए ट्रायल रूम में गई, तो उसे शक हुआ कि बाहर कोई है और कुछ गलत हरकत कर रहा है. जब वहां का सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो लड़की और पुलिस के होश उड़ गए.
गोमती नगर की रहने वाली एक युवती अपनी बहन के साथ कुछ कपड़े लेने के लिए एक ब्रांडेड कंपनी के शोरूम में गई थी. वहां पर उसने कुछ कपड़े पसंद किए और फिर कपड़े की साइज चेक करने के लिए ट्रायल रूम की तरफ आगे बढ़ी. नीचे एरिया का ट्रायल रूम फुल होने के कारण उसने स्टोर मैनेजर से अन्य ट्रायल रूम के बारे में जानकारी ली.
स्टोर मैनेजर ने बताया कि फर्स्ट फ्लोर पर ट्रायल रूम खाली है. वहां पर जाकर कपड़े बदले जा सकती हैं. इसके बाद युवती कपड़े बदलने के लिए फर्स्ट फ्लोर के ट्रायल रूम में चली गई. वहां पर वह कपड़े बदल रही थी. तभी उसको लगा कि उसके ट्रायल रूम के पास कोई मौजूद है. फिर उसने इस पर ध्यान नहीं दिया और कपड़े बदलने लगी. कुछ समय बाद उसे लगा कि कोई ट्रायल रूम में झांक रहा है.
युवती को अंदर झांकने का शक इसलिए हुआ, क्योंकि क्योंकि फर्श पर बाहर किसी के खड़े होने की छाया बन रही थी. कपड़े चेंज करके लड़की बाहर आई और मैनेजर से कहा कि उसके ट्रायल रूम के पास कोई मौजूद था. तब स्टोर मैनेजर ने कहा कि वहां कोई नहीं गया. लेकिन युवती ने बात नहीं मानी और सीसीटीवी फुटेज चेक करने के लिए कहा.
सीसीटीवी चेक करने के नाम पर मैनेजर आनाकानी करने लगा और सीसीटीवी दिखाने से मना कर दिया. इसके बाद युवती ने पुलिस स्टेशन फोन किया और मौके पर पुलिस पहुंची तो जांच पड़ताल शुरू की और सीसीटीवी फुटेज में स्टोर मैनेजर की करतूत सामने आई.
जब लड़की कपड़े चेंज कर रही थी तो स्टोर का मैनेजर ट्रायल रूम के दरवाजे में मौजूद गैप से ताक-झांक करता दिखा. इस मामले में गोमती नगर पुलिस स्टेशन ने आरोपी मैनेजर केशव को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Tagsलखनऊपत्रकारपुरमलखनऊ पुलिसशोरूमस्टोर मैनेजरLucknowPatrakarpuramLucknow PoliceShowroomStore Manager
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





